Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम : अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट में प्रतिभा खोज परीक्षा का सफल आयोजन,सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम शास्त्री नगर स्थित अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट में दिनांक 3 अगस्त, रविवार को “अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस आयोजन में कक्षा 8वीं, 9वीं एवं 10वीं के सैकड़ों से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

- Advertisement -

यह परीक्षा हिंदी एवं अंग्रेज़ी माध्यम दोनों में आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 60 प्रश्न थे। प्रश्न विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान तथा अंग्रेजी विषयों से समान रूप से (प्रत्येक विषय से 15 प्रश्न) रखे गए थे। परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता का आंकलन कर उन्हें भविष्य की प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं के लिए तैयार करना था।परीक्षा के दौरान संस्थान परिसर में विद्यार्थियों के अभिभावकों की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही, जिससे वातावरण प्रेरणादायक एवं सकारात्मक बना रहा।

परीक्षा उपरांत संस्थान के डायरेक्टर एवं विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे – UPSC, NEET, JEE, Olympiads, KVPY, NTSE आदि के बारे में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि किस प्रकार वे इन प्रतियोगी परीक्षाओं में सक्रिय भागीदारी निभा सकते हैं और उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट द्वारा ऐसे आयोजनों का उद्देश्य केवल परीक्षा लेना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को सही मार्ग दिखाकर उनकी प्रतिभा को निखारना एवं उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।

See also  Ratlam News;भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया वीर वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मी बाई का बलिदान दिवस
Share This Article