Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

भव्य निष्ठा कावड़ यात्रा-2025: माही जल से होगा बाबा महाकालेश्वर का जलाभिषेक, 400 से अधिक कावड़ यात्री लेंगे हिस्सा ;18 जुलाई को रतलाम से उज्जैन रवाना होगी यात्रा

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम, 16 जुलाई। श्रावण मास के पुण्य अवसर पर
पवीत्र माही जी के जल से बाबा महाकालेश्वर का जलाभिषेक के लिए 18 जुलाई को शहर से भव्य कावड़ यात्रा का काटजू नगर स्थित आमलिया भैरू जी मंदिर से रवाना होगी 21 जुलाई को महाकालेश्वर का अभिषेक किया जाएगा।

- Advertisement -

भव्य निष्ठा कावड़ यात्रा-2025 के संयोजक वैभव जाट ( सन्नी पहलवान ) जवाहर व्यायामशाला अम्बर परिवार द्वारा निकाली जाएगी। लगातार तीसरे वर्ष भी हर हर महादेव की जय घोष के साथ आमलिया भैरव जी की 18 जुलाई को सुबह महाआरती होगी। इसके पश्चात तृतीय वर्ष की कावड़ यात्रा शुरू होगी।

खास बात यह है कि इस भव्य कावड़ यात्रा में 400 से अधिक कावड़ यात्री बम-बम भोले के जयघोष के साथ उज्जैन के लिए रवाना होंगे कावड़ यात्रा सैलाना बस स्टैंड से पॉवर हाउस रोड, दो बत्ती, फव्वारा चौक, सालाखेड़ी सातरूंडा, खरसौद खुर्द, होते हुए बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन 20 जुलाई को पहुंचेगी। 21 जुलाई को बाबा महाकालेश्वर का विधि-विधान पूर्वक जलाभिषेक करेंगे।

अंबर परिवार ने धर्मालुओं से कावड़ यात्रा में शामिल होकर उत्साह वर्धन करने का आह्वान किया है।

See also  कांग्रेस को बड़ा झटका 5 बार के विधायक मतीन अहमद AAP में शामिल
TAGGED:
Share This Article