Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

9 वर्षीय बालक शंकर सिंह 15 दिनों से लापता, चिरमिरी पुलिस तलाश में जुटी…

Priyanshu Ranjan
Oplus_16908288

चिरमिरी: बड़ा बाजार, हॉस्पिटल के पास निवासी 9 वर्षीय शंकर सिंह, पिता चेत सिंह, पिछले 15 दिनों से लापता है। शंकर के परिजनों ने चिरमिरी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। परिवार के अनुसार, शंकर मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ नहीं है और पूर्व में भी वह लापता हो चुका था, जब वह गुजरात में मिला था।

शंकर सिंह की उम्र 9 वर्ष, सामान्य कद-काठी और सांवला रंग है। अंतिम बार उसे बड़ा बाजार क्षेत्र में देखा गया था। परिजनों ने संपर्क के लिए मोबाइल नंबर 9770590017 उपलब्ध कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आम जनता से बच्चे के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर नजदीकी थाने या उक्त नंबर पर संपर्क करने की अपील की है।

यदि किसी को शंकर के बारे में कोई सुराग मिले, तो कृपया तुरंत चिरमिरी थाने या परिवार से संपर्क करें।

See also  मोदी की गारंटी पूरा नहीं होने पर शासकीय कर्मचारी एवं अधिकारी 29 दिसंबर से करेंगे तीन दिवसीय कलमबंद हड़ताल
Share This Article