Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News/विहिप और प्रशासन पर की गई पोस्ट का विरोध प्रदर्शन :भोपाल की वायरल वीडियो में बताया गुंडा, विहिप ने सौंपा सीएसपी को आवेदन

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम : सोशल मीडिया और तमाम न्यूज चैनलों पर आए एक वीडियो में बताया गया की एक पुलिस कर्मी और हिंदू संगठन से जुड़े पदाधिकारी जिम जाकर संचालकों को हिदायत देते हुए कह रहे है की जिम में मुस्लिमो के प्रवेश पर रोक लगाई जाए , जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती नजर आ रही है ,
जिस पर आपत्ति उठाते हुए ऑल इंडिया मजलिस ए इतेहादुल मुस्लेमीन के जिला अध्यक्ष सुलतान एजाज खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी , जिसमे उन्होंने संबंधित पुलिस कर्मी पर आरोप लगाते हुए कार्यवाही की बात की है

- Advertisement -

विहिप के पदाधिकारी ने किया विरोध , स्टेशन रोड थाने में दिया शिकायती आवेदन
मीम के जिला अध्यक्ष सुलतान एजाज खान की पोस्ट से विहिप के पदाधिकारीयों ने थाने में एक लिखित शिकायती आवेदन दिया है , आवेदन में मांग की है की मीम के जिला अध्यक्ष सुलतान एजाज खान द्वारा प्रशासन पर गलत आरोप लगाते हुए विहिप संगठन के पदाधिकारियों को गुंडा कहा है जिससे विहिप द्वारा विरोध करते हुए थाने में एक लिखित शिकायती आवेदन सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया और थाना प्रभारी स्वराज डाबी को दिया है

विहिप ने कहा कार्यवाही नही हुई तो करेगे विरोध प्रदर्शन, उधर मीम के जिला अध्यक्ष ने पोस्ट में कहा पुलिस कर्मियों पर करो कार्यवाही नही तो होगा विरोध प्रदर्शन
सोशल मीडिया पर पोस्ट के बाद विहिप द्वारा चेतावनी दी गई है की मीम के जिला पर प्रशासन अगर कार्यवाही नही करता है तो विहिप विरोध प्रदर्शन करेगा , उधर मीम के जिला अध्यक्ष द्वारा भी पोस्ट करके भोपाल की घटना पर पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्यवाही की बात कही है , कार्यवाही नही होने पर मीम भी रतलाम सहित भोपाल में विरोध प्रदर्शन करेगी

See also  [एक्सक्लूसिव] सूरजपुर में अलर्ट: मानसून में आकाशीय बिजली और सर्पदंश से बचाव के लिए प्रशासन सख्त; कलेक्टर ने जारी की एडवायजरी

इस अवसर पर जिला संयोजक मुकेश व्यास, जिला सह-संयोजक आशु टांक, जिला सह-संयोजक योगेंद्र कुशवाह,जिला विद्यार्थी सह प्रमुख कृष्ण भामा, राजेश शर्मा,विजय प्रजापत की उपस्थिति रहे

Share This Article