Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम में युवक की हत्या : कालिका माता मंदिर के बगीचे में हुआ था विवाद,खाली प्लॉट मिला शव, पुलिस जुटी जांच में

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम ,29 मई गुरुवार को शहर के दो बत्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक की सुबह लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। खून से लटपथ पड़े शव को देखकर हर कोई घबरा गया। सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल कॉलेज भिजवाया। पुलिस ने मर्ग क़ायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह पुलिस को मित्र निवास कॉलोनी में किसी युवक के शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं स्टेशन रोड थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान अरुण पिता मनोहर असावरा उम्र 22 वर्ष रत्नेश्वर रोड निवासी रतलाम के रूप में हुई है। मृतक से जुड़े लोगों से मिली जानकारी अनुसार मृतक इलेक्ट्रिशियन का काम करता था।

पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान पाये गए है ।संभवत युवक की चाकू से हत्या की गई है। बुधवार देर रात 11:00 बजे अरुण सीसीटीवी कैमरे में जाते हुए दिखाई दे रहा था वही सुबह करीब 7:00 बजे पुलिस को अरुण की लाश खाली प्लॉट पर मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

See also  सूरजपुर : फेयरवेल पार्टी के नाम पर स्टंटबाजी, सूरजपुर में छात्रों का तांडव – पुलिस ने 5 कारें की जब्त...
Share This Article