Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News/भाजपा के नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों का हुआ स्वागत सम्मान,पदाधिकारियों ने मंत्री काश्यप,जिलाध्यक्ष उपाध्याय का किया धन्यवाद ज्ञापित

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

राजनीति में पद काम करने का भाव देता है – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप

- Advertisement -

रतलाम, 15 मई। भारतीय जनता पार्टी के रतलाम शहर विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडलों सूरजमल जैन मंडल, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों का विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर स्वागत सम्मान किया गया पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, मंडल अध्यक्ष मयुर पुरोहित, निलेश गांधी, आदित्य डागा सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि भाजपा संगठन में युवाओं को आगे लाने का लगातार प्रयास हो रहा है। शहर के तीनों मंडलों में युवा अध्यक्ष ने अच्छा कार्य किया जिससे उन्हें दोबारा अध्यक्ष का दायित्व मिला है। तीनों मंडलों की कार्यकारिणी में भी युवाओं को ही अधिक अवसर दिया गया है। पद राजनीति में काम करने का भाव देता है इसलिए सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी और उसकी विचारधारा के लिए जी जान से कार्य करें।

श्री काश्यप ने कहा कि पार्टी की प्रत्येक गतिविधि में मंडल पदाधिकारी सक्रिय सहभागिता करें और बूथ एवं वार्ड संयोजकों से समन्वय बनाकर रखें। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में देश-प्रदेश में जो कार्य हो रहे हैं उन्हें जन-जन तक पहुंचाये। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के रूप में एक नीति तय कर दी है कि जब भी कोई आतंकी हमला होगा उसे युद्ध माना जाएगा। पाकिस्तान के हमलों का भी सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है और देश का पूरी दुनिया में मान बढ़ाया है। भाजपा नेतृत्व की उपलब्धियों से मत प्रतिशत बढ़ाने की जिम्मेदारी भी नए पदाधिकारियों पर है, जिसे सभी बखूबी निभाएं।

See also  CG NEWS : शराब घोटाला केस...​​​​​​​लखमा हो सकते हैं गिरफ्तार

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि मंडल कार्यकारिणी में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं की लम्बी फेहरिस्त थी, जिसमें से जिन्हें चुना गया वे अच्छा काम करें। काम के आधार पर ही कार्यकर्ता का आकलन होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ-सबका विकास का मूल मंत्र लेकर चलती है। मंडल पदाधिकारी इस मंत्र के साथ पार्टी को विस्तारित करने में जुट जाएं। आरंभ में मंत्री श्री काश्यप ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। पदाधिकारियों ने नियुक्ति पर धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share This Article