Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News/डॉ. तन्मय चौहान बने होम्योपैथी के ब्रांड एम्बेसेडर,रिसर्च फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने सौंपी सेंट्रल इंडिया की जिम्मेदारी

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम/होम्योपैथी चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. तन्मय चौहान को रिसर्च फाउंडेशन ऑफ इंडिया (RFI) द्वारा सेंट्रल इंडिया के ब्रांड एम्बेसेडर के रूप में नियुक्त किया गया है। यह सम्मान उन्हें होम्योपैथी चिकित्सा प्रणाली के प्रचार-प्रसार और शोध के क्षेत्र में उनके निरंतर प्रयासों के लिए दिया गया है।

- Advertisement -

इस महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा रिसर्च फाउंडेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ. सौरभ जैन, अंतरराष्ट्रीय संयोजक डॉ. अजय जैन एवं राष्ट्रीय संयोजक डॉ. मनीष दुबे ने संयुक्त रूप से की। इन सभी गणमान्य विशेषज्ञों ने डॉ. तन्मय के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सेंट्रल इंडिया में होम्योपैथी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का दायित्व सौंपा।उल्लेखनीय है कि डॉ तन्मय चौहान कई निशुल्क शिविरों में भी अपनी सेवाए दे चुके है इन्हें गभीर रोगों को क्लासिक होमियोपैथी के माध्यम से ठीक करने के लिए जाना जाता है .

डॉ. तन्मय चौहान की यह नियुक्ति निश्चित रूप से होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के विकास, जागरूकता और वैज्ञानिक शोध को नई दिशा प्रदान करेगी।

रिसर्च फाउंडेशन ऑफ इंडिया और चिकित्सा जगत से जुड़े सभी लोग उन्हें इस नयी जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं।

See also  विश्व आदिवासी दिवस जुलूस मार्ग का एसपी अमित कुमार ने पैदल ही किया निरीक्षण : व्यापारियों एवं आम जन से पूछी समस्याएं
Share This Article