AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News/पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ एबीवीपी का जोरदार प्रदर्शन, पुतला भी जलाया,दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम/अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, रतलाम द्वारा कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए कायरतापूर्ण और अमानवीय आतंकी हमले के विरोध में डालूमाती बाजार चौराहा रतलाम पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस हमले में आतंकवादियों ने आम नागरिकों से उनका धर्म पूछकर उन पर गोलियां चलाईं, जिसमें विशेष रूप से हिंदू प्रतीत हो रहे लोगों को निशाना बनाया गया। इस नृशंस हमले में कई निर्दोष नागरिकों की निर्मम हत्या कर दी गई।

- Advertisement -

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इस अमानवीय कृत्य की घोर निंदा करते हुए आतंकवाद का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। विरोध प्रदर्शन के उपरांत दो मिनट का मौन रखकर मारे गए निर्दोष नागरिकों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर परिषद के नगर मंत्री श्री सिद्धार्थ मराठा ने कहा कि भारत हिंदू बहुल राष्ट्र है और धर्म के आधार पर हिंदुओं को निशाना बनाकर की गई क्रूर हिंसा की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है। आतंकवाद का यह स्वरूप देश की एकता और अखंडता पर सीधा प्रहार है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा।

See also  निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल में काम कर रहा मजदूर पैर फिसलने से नीचे गिरा
Share This Article