AAJ24

[state_mirror_header]

एमसीबी जिले के आबकारी डीओ कार्यालय में पदस्थ एक लिपिक द्वारा ऐसी एवं डीओ के नाम से शराब दुकानों से हर माह की जा रही है लाखों की वसूली

Priyanshu Ranjan

एमसीबी जिले के आबकारी डीओ कार्यालय में पदस्थ एक लिपिक द्वारा ऐसी एवं डीओ के नाम से शराब दुकानों से हर माह की जा रही है लाखों की वसूली

- Advertisement -

वसूली की भरपाई करने के लिए सेल्समैन कर रहे है शराब में पानी की मिलावट

- Advertisement -

आबकारी ऐसी प्रवीण वर्मा ने कहा मामले की जांच होगी

चिरमिरी । एमसीबी जिले के जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय में पदस्थ एक लिपिक द्वारा जिले की सभी देशी एवं विदेशी शराब दुकानों से प्रतिमाह जिला आबकारी अधिकारी (डीओ ) के नाम से लाखों रुपए की वसूली की जा रही है । इस संदर्भ में जब रायपुर में पदस्थ आबकारी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर (ऐसी), जो कि वर्तमान में एमसीबी जिले के प्रभारी डीओ भी है प्रवीण वर्मा से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है, वे पूरे मामले की जांच कराएंगे ।

ज्ञात हो कि पिछले लगभग डेढ़ साल से एमसीबी जिले के जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय में पदस्थ एक लिपिक द्वारा जिला आबकारी अधिकारी के नाम पर हर माह जिले की हर देशी विदेशी शराब दुकान से एक मोटी राशि की वसूली की जा रही है । एमसीबी जिले के एक शराब दुकान में काम कर रहे एक सेल्समैन ने बताया कि यह राशि प्रति दुकान 10 हजार रुपए से लेकर 25 हजार रुपए तक होती है । इसके लिए बकायदा सेल्समैन के ऊपर दबाव बनाया जाता है । तथा जो सेल्समैन राशि देने से इंकार करता है, उसे नौकरी से निकालने अथवा दूरस्थ क्षेत्र में ट्रांसफर करने की धमकी दी जाती है ।

See also  Ratlam News ; कुरु क्षेत्र ग्रुप द्वारा रक्त दान शिविर आयोजित : स्व. पुलकित शर्मा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 50 यूनिट रक्त एकत्रित

इस प्रकार एमसीबी जिले में हर माह जिला आबकारी अधिकारी के नाम पर लाखों की वसूली हो रही है। जिसका सीधा असर शराब के उपभोक्ताओं को हो रहा है । क्योंकि इस राशि की भरपाई के लिए शराब दुकानों के सेल्समैन शराब में पानी की मिलावट कर रहे है ।

इस संदर्भ में जब आबकारी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर (जो कि वर्तमान में एमसीबी जिले के प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी भी है) प्रवीण वर्मा से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है । वे जल्द ही पूरे मामले की जांच कराएंगे ।

Share This Article