AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News/ 4 अप्रैल को निकलेगी। श्री गढखंखई माता तक की चुनरी यात्रा ; भव्य और विराट चुनरी यात्रा के आयोजन को लेकर बैठक 23 मार्च को होगी,व्यवस्थाओ को लेकर कलेक्टर एवं एसपी को सौंपा ज्ञापन

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम। चैत्र नवरात्रि की सप्तमी 04 अप्रैल 25 शुक्रवार को श्री पद्मावती माता जी मंदिर राजमहल पेलेस रोड से शाम को 06 बजे भव्य और विराट चुनरी यात्रा निकल जाएगी हिंदू राष्ट्र की कामना को लेकर माता रानी को चुनरी चढ़ाई जाएगी आयोजन को लेकर एक बैठक का आयोजन 23 मार्च 25 रविवार शाम को 05 बजे श्री बड़ा गोपाल जी का मंदिर माणक चौक रतलाम पर रखी गई है,जिसमें सभी धर्म प्रेमी भाई और बहने आमंत्रित हैं।

- Advertisement -

उक्त जानकारी आयोजन समिति के संयोजक जनक नागल, अध्यक्ष धर्मेन्द्र रांका, उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि चुनरी यात्रा का यह 25 वां वर्ष है, चुनरी यात्रा चैत्र नवरात्रि की सप्तमी दिनांक 04 अप्रैल 25 शुक्रवार को श्री पद्मावती माता मंदिर राजमहल से शाम को 06 बजे मां पद्मावती एवं मां चामुण्डा जी को ग्यारह ग्यारह फिट की चुनरी चढ़ाई जाएगी

मंदिर से सैकड़ों भगवा ध्वजो एवं 111 फिट लम्बी चुनरी को लेकर पेलेस रोड, डालुमोदी बाजार, माणक चौक, घांस बाजार, चोमुखी पुल, चांदनी चौक, लक्कड़ पीठा, बाजना बस स्टैंड, सागोद रोड, शिवगढ़ होते हुए 39 किमी का पैदल सफर तय कर प्रातः 06 बजे श्री गढखंखई माता जी मंदिर राजापुरा पंहुच कर हिन्दू राष्ट्र की कामना को लेकर माता रानी को चुनरी चढ़ाई जाएगी।

सप्तमी की रात्रि में रतलाम से श्री गढखंखई माता मंदिर तक मार्ग पर उचित व्यवस्था को लेकर समिति सदस्यों द्वारा श्रीमान कलेक्टर राजेश बॉथम और रतलाम एंव पुलिस अधीक्षक एक ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि सप्तमी को रतलाम से शाम से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पैदल चल कर सुबह मंदिर पंहुचते है, जिसमें महिला और बच्चीयो की संख्या ज्यादा होती है, साथ ही सेकंडों दो पहीया एवं चार पहिया वाहनों से भी भक्तजन दर्शन करने जाते हैं। जिसके चलते अनेक जगह जाम की स्थिति बनती है तथा तेज गति से चलने वाले वाहनों की वजह से कई जगह पैदल यात्रीयो दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। श्री गढखंखई माता जी मंदिर के पहले पार्किंग व्यवस्था में जगह की कमी के चलते वाहन सड़क पर ही खड़े कर देने की वजह से हर वर्ष बहुत बड़ा जाम लग जाता है, औद दो तीन घंटे निकलने में लग जाते हैं। चुनरी यात्रा की रात्रि को रतलाम से राजापुरा तक सड़क को दुरुस्तीकरण करवाने, रास्ते में दुर्घटना संभावना वाले क्षेत्रों में उचित लाईट की व्यवस्था करवाने, किसी दुर्घटना की आंशका के चलते रास्ते में चिकित्सा सुविधा एवं एम्बुलेंस की व्यवस्था करवाने, ट्राफिक व्यवस्था सुचारू आदि करवाने का निवेदन किया गया है।

See also  Ratlam News;परस्पर संस्था द्वारा जल मंदिर का शुभारंभ, चार स्थानों पर जल सेवा

चुनरी यात्रा आयोजन समिति के जनक नागल, धर्मेन्द्र रांका, नरेन्द्र सिंह चौहान, श्याम उपाध्याय, मंगल सिंह पंवार, ओमप्रकाश धीमान, अजय यार्दे , मदन सोनी, विपिन सोनी, डॉ रचित अग्रवाल, संजय पेमाल, नीरज चावला, ऋषि पाटिदार, पुखराज हंसवाल, प्रकाश सेठिया, मुकेश गांधी, गब्बर यादव, चिराग जायसवाल, लाखनसिंह शेखावत, गोविंद सिंह, नितीन संधवी, राजेश नागल, जितेन्द्र बामनिया, राहुल शर्मा एडवोकेट, रवि वंडेला, निखिलेश सिंह पंवार, विनोद गुर्जर अर्जुन प्रजापति आदि द्धारा नगर के सभी धर्म प्रेमी भाईयों और बहनों से बैठक में उपस्थित होने और अधिक से अधिक की संख्या में सपरिवार इष्ट मित्रों के साथ चुनरी यात्रा में शामिल होने का निवेदन किया है।

Share This Article