Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

बाल-बाल बचे यात्री ,नशे में ड्राइवर ने झाड़ियों में घुसा दी बस, 100 लोग थे सवार

Aaj 24
By Aaj 24

अंबिकापुर. नेशनल हाईवे 43 पर यात्रियों से भरी बस हादसे की शिकार होने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. बस अनियंत्रित होकर सड़क छोड़कर झाड़ियों में जा घुसी. बस में करीब 100 यात्री सवार थे. इस हादसे में यात्री बाल-बाल बचे. यह घटना रघुनाथपुर चौकी क्षेत्र के NH 43 सड़क पर ग्राम गंगापुर के पास देर रात हुई. बताया जा रहा कि ड्राइवर नशे में गाड़ी चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ.

- Advertisement -

गुरुवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें 30 जनवरी का राशिफल

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, बदन बस रायगढ़ से बिहार सासाराम जा रही थी. ढाबा में खाना खाने बस को रोकी गई. इस दौरान वाहन चालक ने शराब पिया, फिर बस में यात्रियों को बैठाकर गाड़ी आगे बढ़ाया, इस दौरान गंगापुर गांव के पास ड्राइव ने अपना नियंत्रण होकर बस को झाड़ी में घुसा दी. हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है.

See also  एकतरफा प्यार में खून: युवक की हत्या पर ग्रामीणों का बवाल, पूरी रात सड़क पर रहा आक्रोश
Share This Article