Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

महाकुंभ में योगी बोले- बांटने वाली ताकतों से सावधान रहें

Aaj 24
By Aaj 24

प्रयागराज।’ सीएम योगी आज प्रयागराज में हैं। उन्होंने श्रृंगेरी पीठ के शंकराचार्य जगद्गुरु श्रीश्री विदुशेखर भारती जी महाराज से मुलाकात की। संतों को भोजन परोसा। फिर विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कैंप पहुंचे।

- Advertisement -

यहां साधु-संतों की मौजूदगी में योगी ने कहा- आप बांटने वाली ताकतों से सावधान रहिए। भारत अपनी समृद्धि और पहचान पूरे विश्व में बना लेगा। कुंभ का संदेश ऐसा होना चाहिए कि हम जाति के नाम पर नहीं बंटेंगे। क्षेत्र और भाषा के नाम पर नहीं बंटेंगे। अयोध्या की तरह आपकी जो तमन्ना है, वह साकार होगी

- Advertisement -

Mamta Kulkarni महाकुंभ में महामंडलेश्वर बनीं, संन्यासी बनने के बाद इस नाम से जानी जाएंगी पूर्व एक्ट्रेस

वहीं, मशहूर हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी भी महाकुंभ पहुंचीं। उन्होंने संगम में डुबकी लगाई। वहीं, क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी पत्नी प्रियंका और दोस्तों के साथ संगम में डुबकी लगाई। रैना ने कहा- इस पवित्र आयोजन का हिस्सा बनकर धन्य महसूस कर रहा हूं।

इसके पहले शनिवार सुबह किला घाट पर यमुना में एक नाव पलट गई। नाव में सवार 10 लोग यमुना में डूबने लगे। जल पुलिस ने लाइफ जैकेट और रिंग्स फेंककर सभी को बचाया। जहां हादसा हुआ, वहां यमुना की गहराई 35 फीट के करीब थी। सभी को प्राइमरी ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल भेजा गया है।

See also  बॉर्डर की चिंता हमें नहीं, हमारे जवान निपट लेंगे
Share This Article