Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

यूपी में पुरुष टेलर महिलाओं का नाप नहीं ले सकेंग कानपुर हत्याकांड के बाद महिला आयोग का आदेश

Aaj 24
By Aaj 24

लखनऊ ,कानपुर के एकता हत्याकांड के बाद यूपी महिला आयोग ने सख्त कदम उठाया है। पुरुष टेलर महिलाओं का नाप नहीं ले सकेंगे। इसके अलावा जिम और योग सेंटर में महिला ट्रेनर लगाने होंगे। इसकी CCTV से निगरानी भी होगी।

- Advertisement -

आयोग का कहना है- पार्लर में लड़कियों के मेकअप और ड्रेस अप के लिए भी महिला होनी चाहिए। इसके अलावा, महिलाओं के लिए विशेष कपड़े बेचने वाले स्टोर्स में भी महिला कर्मचारियों को रखा जाए। इसके अलावा, कोचिंग सेंटरों में CCTV से निगरानी की जाए।

- Advertisement -

दरअसल, 28 अक्टूबर को महिला आयोग की बैठक हुई थी। इसमें यह फैसला लिया गया। अब आयोग ने सभी जिले के डीएम और SP को आदेश लागू करने को कहा है।

बबीता चौहान ने बताया- जनसुनवाई के दौरान जिम, ब्यूटी पार्लर और बुटीक में पुरुषों से जुड़ी घटनाएं आ रही हैं। जिम में महिलाओं के 99% ट्रेनर पुरुष हैं। वहां पर बहुत सारी ऐसी घटनाएं होती हैं। इसे महिलाएं या छोटी बच्चियां बर्दाश्त करती हैं। घर पर आकर बता नहीं पाती हैं।

हाल ही में कानपुर में ऐसी ही घटना हुई, जिसमें जिम ट्रेनर ने एक महिला की हत्या कर दी। ऐसे मामले भी सामने आ रहे हैं, जिसमें तलाक तक की नौबत आ गई। जिम संचालित करें, लेकिन महिलाओं के लिए महिला ट्रेनर होनी चाहिए। इससे महिलाओं को भी रोजगार मिलेगा।

बुटीक में पुरुष टेलर महिलाओं को कपड़ों के नाप के दौरान बैड टच करते हैं। ऐसी शिकायतें महिला आयोग को मिल रही हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बुटीक में मेजरमेंट के लिए महिला ही होनी चाहिए। इससे महिलाओं को सुविधा भी रहेगी।

See also  संसद में मोदी की 1.35 घंटे की स्पीच:राहुल के झुग्गियों में फोटो सेशन

 फैशन बन गया है कि ब्यूटी पार्लर में पुरुष ही महिलाओं का मेकअप करते हैं। लड़कियां महिलाओं का मेकअप क्यों नहीं कर सकतीं? यह फील्ड तो महिलाओं के लिए ही है। ब्यूटी पार्लर में भी दुल्हन को तैयार करने, महिलाओं को साड़ी पहनाने के दौरान शिकायतें मिल रही हैं। पार्लर में भी लड़कियों के मेकअप और ड्रेस अप के लिए भी महिला होनी चाहिए।

Share This Article