Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटे पर 20000 जुर्माना

Aaj 24
By Aaj 24

दिल्ली।’ पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ संशोधित साइलेंसर वाली मोटरसाइकिल का उपयोग करने और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला दर्ज किया है। मोटर व्हीकल एक्ट की कई धाराओं का उल्लंघन करने के लिए उन पर लगभग 20,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। यह घटना उस समय हुई जब पुलिस टीम गणतंत्र दिवस से पहले ओखला इलाके में पेट्रोलिंग कर रही थी।पुलिस के मुताबिक ये दोनों आरोपी गलत तरीके से बाइक चला रहे थे। मोडिफाइड साइलेंसर से तेज आवाज निकाल रहे थे।

- Advertisement -

24 January Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन …

- Advertisement -

जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की, तो उनमें से एक लड़के ने AAP विधायक अमानतुल्लाह खान का बेटा होने का दावा किया। लड़के ने पुलिस के जवानों ने गाड़ी पर आम आदमी पार्टी का झंडा देखने के बाद उसे निशाना बनाने का आरोप लगाया। वह ड्राइविंग लाइसेंस और पहचान पत्र दिखाने से भी इनकार करता रहा। साथ ही कहा कि उसे इसकी जरूरत नहीं है। इसके बाद वह अपना नाम और पता बताए बिना ही चला गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर 20 हजार का चालान काटा है।

See also  Article-370 पर जम्मू कश्मीर विधानसभा में जमकर बवाल, पक्ष-विपक्ष के विधायकों में हाथापाई, फाड़े गए पोस्टर
Share This Article