AAJ24

[state_mirror_header]

जुकरबर्ग बोले- 2024 में भारत सहित अधिकांश मौजूदा सरकारें हारीं:IT मंत्री का जवाब- मेटा CEO जानकारी रखें, मोदी के नेतृत्व में NDA जीता

Aaj 24
By Aaj 24

जुकरबर्ग बोले नई दिल्ली।’ फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग ने 10 जनवरी को एक पॉडकास्ट में कहा कि, ‘2024 का साल दुनिया के लिए उथल-पुथल रहा और कोविड के बाद हुए चुनाव में भारत सहित विश्व में कई देशों की सरकार गिर गई।’

- Advertisement -

रेल और IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस पर कहा- दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत ने 2024 के चुनाव में 64 करोड़ लोग शामिल हुए। देश के लोगों ने PM मोदी के नेतृत्व वाले NDA पर भरोसा किया। जुकरबर्ग का दावा तथ्यात्मक रूप से गलत है। उन्हें तथ्यों और विश्वसनीयता को कायम रखना चाहिए।

- Advertisement -

‘कोहली को पसंद नहीं थे अंबाती रायडू’, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने किया बड़ा खुलासा, बताई 2019 वर्ल्ड कप टीम सेलेक्शन की सच्चाई

वैष्णव ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड के समय 80 करोड़ लोगों के लिए मुफ्त भोजन, 220 करोड़ मुफ्त वैक्सीन, दुनिया भर के देशों को सहायता से लेकर, भारत को सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में नेतृत्व करने तक, PM मोदी के तीसरे कार्यकाल की निर्णायक जीत सुशासन और जनता के विश्वास का प्रमाण है।

See also  छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री का नियंत्रण सरकार पर नहीं,राज्य को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की दीपक बैज ने..?
Share This Article