Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

Champions Trophy 2025 में बल्ले से तूफान लाएगा ये खिलाड़ी, रोहित के साथ ओपनिंग के लिए तैयार

Aaj 24
By Aaj 24

चैंपियंस ट्रॉफी में बाएं हाथ का नया ओपनर नजर आ सकता है. अगर इस खिलाड़ी को टीम इंडिया में मौका मिलता है तो वो रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते दिखेगा. खास बात ये है कि ये खिलाड़ी शिखर धवन की कमी पूरी करने की क्षमता रखता है. ऑस्ट्रेलिया में हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) में टीम इंडिया को 1-3 से करारी हार मिली. जिसे टीम इंडिया जल्द से जल्द भुलाकर मिशन चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तैयारी में जुट गई है.

- Advertisement -

12 जनवरी तक बीसीसीआई  इस मेगा टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का ऐलान करेगा. उससे पहले खरब है कि टीम टेस्ट और टी20 में बल्ले से कमाल कर चुके युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल चैंपियंस ट्रॉफी में टीम का हिस्सा बन सकते हैं. उन्हें दूसरा शिखर धवन कहा जा रहा है. जायसवाल काफी हद तक धवन की स्टाइल में बैटिंग करते हैं और उसी भूमिका में वो टीम इंडिया में अपनी जगह बनाने के लिए तैयार हैं.

- Advertisement -

दरअसल, शिखर धवन के संन्यास के बाद टीम इंडिया में बाएं हाथ के ओपनर की कमी महसूस की जा रही थी. हालांकि, अब यह जिम्मेदारी यशस्वी जायसवाल को दी जा सकती है., चैंपियंस ट्रॉफी के लिए यशस्वी जायसवाल के नाम पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है. अगर सबकुछ सही रहा तो रोहित शर्मा के साथ यह बाएं हाथ का ओपनर चैंपियंस ट्रॉफी में पारी का आगाज कर सकता है.

यशस्वी जायसवाल ने टीम इंडिया के लिए टेस्ट और टी20 में जबरदस्त प्रदर्शन किया है. टेस्ट क्रिकेट में कई बड़ी पारियां खेलकर अपनी जगह मजबूत की है. टी20 में उन्होंने ओपनिंग स्लॉट पर कब्जा जमाया और कई बार टीम को तेज शुरुआत दिलाई. अगर चैंपियंस ट्रॉफी में उन्हें मौका मिलता है, तो यह उनके करियर का बड़ा मौका होगा.

See also  भारत ने वनडे में अपना सबसे बड़ा स्‍कोर बनाकर रिकॉर्ड्स बुक को दहलाया, मंधाना-रावल ने मचाया धमाल

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी 2025 से होगी. इससे पहले भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज खेलेगी. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यशस्वी जायसवाल को चैंपियंस ट्रॉफी के स्क्वाड में शामिल किया जाता है

और वह शिखर धवन की कमी को पूरा कर पाते हैं. 2024 में यशस्वी जायसवाल पूरे रंग में दिखे. उन्होंने बल्ले से तबाही मचाई. भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में कुल 23 मैच खेले और 52.08 की औसत से 1771 रन बनाए. उनके बल्ले से 3 शतक और 11 फिफ्टी निकलीं. वो इस साल सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी रहे. जायसवाल को टीम इंडिया का फ्यूचर माना जा रहा है.

Share This Article