AAJ24

[state_mirror_header]

गूगल इंडिया को मिली नई कमान, प्रीति लोबाना बनीं हेड, कंपनी में बड़ा फेरबदल

Aaj 24
By Aaj 24

टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी गूगल ने भारत में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। गूगल इंडिया की नई हेड के तौर पर प्रीति लोबाना को नियुक्त किया गया है। वह संजय गुप्ता की जगह लेंगी, जिन्हें एशिया पैसिफिक रीजन का नया गूगल प्रेसिडेंट बनाया गया है। प्रीति को प्रेसिडेंट और वाइस प्रेसिडेंट दोनों ही पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

- Advertisement -

दर्दनाक हादसा: स्कूल जा रही छात्रा को हाइवा ने कुचला, मौके पर मौत, CCTV फुटेज देख कांप उठेगी रूह

- Advertisement -

महिला नेतृत्व का उदाहरण बनीं प्रीति

मेटा के बाद गूगल दुनिया की दूसरी बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनी बन गई है, जिसने भारत में अपनी कमान महिला को सौंपी है। प्रीति लोबाना के पास टेक्नोलॉजी और फाइनेंशियल इंडस्ट्री में 30 साल से भी अधिक का अनुभव है। पिछले 8 सालों से गूगल से जुड़ी प्रीति अब भारत में गूगल की नीतियों और योजनाओं को विस्तार देने का काम करेंगी।

एआई के विस्तार की चुनौती

गूगल इंडिया की हेड बनने के बाद प्रीति लोबाना के सामने सबसे बड़ी चुनौती गूगल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का विस्तार करना है। इसके साथ ही उन्हें भारत में गूगल की रणनीतियों को सफलतापूर्वक लागू करने की जिम्मेदारी भी दी गई है।

शानदार करियर और बेहतरीन शिक्षा

प्रीति लोबाना ने अपनी पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित आईआईएम अहमदाबाद से पूरी की है। उनकी करियर यात्रा बेहद प्रभावशाली रही है। गूगल से पहले वे नेटवेस्ट ग्रुप, अमेरिकन एक्सप्रेस, एएनजेड ग्रिंडलैज़ बैंक, और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक जैसी दिग्गज कंपनियों में उच्च पदों पर काम कर चुकी हैं।

See also  'वो 22 साल वाले अंदाज में....' Mohammed Shami की फिटनेस पर खुलकर बोले Arshdeep Singh, बताया कब करेंगे वापसी
Share This Article