Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

नक्सलियों ने किया पुलिस कैंप पर हमला, तीन जवानों को आई मामूली चोट

Aaj 24
By Aaj 24

बीजापुर। जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने पुलिस बेस कैंप पर हमला किया है. तीन दिनों में यह दूसरा नक्सली हमला है. बीजापुर एसपी डॉ जितेंद्र यादव ने कैम्प पर फायरिंग की पुष्टि की है.

- Advertisement -

पामेड़ थाना अंतर्गत जीड़पल्ली पुलिस कैंप पर नक्सलियों ने हमला किया है. पुलिस नक्सलियों के बीच गोलीबारी में तीन जवानों को मामूली चोट आई है. जवानों का बेस कैंप में प्राथमिक इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि इन हमलों के पीछे सेंट्रल कमेटी के शीर्ष नेता हिडमा का हाथ है.

- Advertisement -

पुलिस के आला अधिकारियों की माने तो बड़े नक्सली नेता खुद की प्राणों की चिंता करते हुए आस-पास के राज्यों में भाग रहे हैं. ऐसे में जाते-जाते बौखलाहट में पुलिस कैंप पर हमला कर निचले कैडर के मनोबल को बढ़ाए रखने का प्रयास कर रहे हैं.

See also  देवनगर में चैलेंज कप फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच संपन्न, कोल्टस क्लब देवनगर ने जीता कप,
Share This Article