Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

5 मंदिरों में चोरी, सोने-चांदी के मुकुट पार

Aaj 24
By Aaj 24

रायपुर। राजधानी के रामकुंड क्षेत्र में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद हैं. चोरों ने क्षेत्र के कई मंदिरों को अपना निशाना बनाया है. शुक्रवार को दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने हनुमान और शिव मंदिर समेत पांच मंदिरों को निशाना बनाया. चोरों ने देव प्रतिमाओं से चांदी की आंखें, मुकुट और अन्य गहने चोरी कर लिए.

 

चोरी की वारदात सीसीसटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसे मंदिर समिति ने आजाद चौक थाने में सौंपकर शिकायत दर्ज कराई है. वहीं मंदिरों में चोरी को लेकर श्रद्धालुओं में नाराजगी देखी जा रही है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है.

 

See also  करोड़ों रुपए खर्च करके अंबिकापुर में लगाए गए 90 सीसीटीवी कैमरों में से 75 खराब,
Share This Article