Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम में सराफा व्यापारी का विरोध प्रदर्शन : सोना लेकर फरार आरोपी सोनी की गिरफ्तारी की मांग, व्यापारियों ने रैली निकल सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम सर्राफा व्यापारियों का करोड़ों का सोना लेकर भागे आरोपी जीवन सोनी की एक माह से अधिक समय के बाद भी गिरफ्तार नहीं होने से नाराज शहर के सराफा व्यापारियों ने आज दुकाने बंद रखकर रैली निकाली। बाद में व्यापारियों ने कलेक्टर पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार 8 अक्टूबर 2024 को भाविका ज्वेलर्स दुकान का संचालक जीवन सोनी बाजार के सात अलग-अलग व्यापारियों की दुकानों से ग्राहकों को जेवर दिखाने के लिए करीब चार किलो वजन के जेवर लेकर गया था। कुछ देर बाद उसे नियम के मुताबिक व्यापारियों को जेवर वापस लौटाने थे, लेकिन काफी देर बाद जेवर नहीं लौटाए तो व्यापारियों ने उसकी दुकान पर जाकर तलाश की। मुनिम ने बताया था कि वह अस्पताल गया है। शाम को व्यापारी उसकी दुकान पर पहुंचे तो ताला लगा हुआ था। वह मोबाइल फोन भी दुकान पर छोड़कर चला गया था। उसके घर भी ताला लगा मिला था। इसके बाद उसके खिलाफ माणकचौक थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

बाजार बंद रख जताया विरोध

घटना के सवा माह बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से सर्राफा व्यापारियों में आक्रोश है। मंगलवार को सराफा एसोसिएशन के बैनर तले शहर के सराफा व्यापारियों ने दोपहर 12:00 बजे तक दुकाने बंद रखकर विरोध जताया। इस दौरान व्यापारियों ने रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सोपे। ज्ञापन में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई।

ज्ञापन देने के अवसर पर सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष झमक भरगट, सचिव रामबाबू शर्मा, उपाध्यक्ष विशाल डांगी, ज्ञानचंद सराफ, संजय छाजेड़, पूनम चंद लुणावत, विनोद मूणत, शरद पावेचा, कीर्ति कुमार बड़जात्या, रवि मोठिया आदि मौजूद रहे।

See also  रतलाम के गांव दिवेल में किसान की हत्या : पास के खेत पर ही सो रहा था बड़ा भाई : पुलिस जुटी जांच में
TAGGED:
Share This Article