AAJ24

[state_mirror_header]

रिश्तों का खौफनाक अंत: जेठ से बात करना पति को नागवार, गला घोंटकर पत्नी की हत्या

Aaj 24
By Aaj 24

सक्ती जिले में पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। जेठ से बात करना पति को पसंद नहीं था। हुलेश काम से जब घर लौटा तो पत्नी बड़े भाई से बात कर रही थी। ये देखकर वो सीधे कमरे में चला गया। संतोषी जब कमरे में आई तो हुलेश ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। गुस्से में पत्नी ने भी हुलेश की उंगलियां काट ली, जिसके बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पूरा मामला डभरा इलाके का है।

- Advertisement -

पुलिस ने आरोपी पति हुलेश साहू (28) को गिरफ्तार कर लिया है। हुलेश ने पूछताछ में बताया है कि उसकी पत्नी संतोषी साहू अक्सर बड़े भाई प्रहलाद साहू से बात करती थी। संतोषी को बड़े भाई से बात करने के लिए मना किया था। लेकिन एक घर में होने के कारण बातचीत होती रहती थी।

- Advertisement -

पूछताछ में पता चला है कि, हुलेश काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर ही रहता था। कभी-कभी ही वो घर आता था। शनिवार रात फिर से उसने अपनी पत्नी को बड़े भाई के साथ बात करते देख लिया। बेड रूम में संतोषी और हुलेश के बीच इसी बात को लेकर फिर विवाद हुआ था।

जिसके बाद हुलेश ने संतोषी को बेड पर पटका और उसका गला दबा दिया। संतोषी चिल्लाने की कोशिश की तो उसका मुंह बंद कर दिया। हुलेश ने तब तक संतोषी का गला दबाए रखा जब तक उसकी जान नहीं निकल गई।

See also  मामला सड़क निर्माण का ; पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी पहुंचे नगर निगम,जनता के पैसे का दुरुपयोग बर्दास्त नही होगा, सड़के नहीं सुधारी तो अब बैठूंगा अनशन पर
Share This Article