Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

ट्रांसफार्मर पर चढ़ने की सनक पड़ी भारी: 1100 वोल्ट का झटका लगने से युवक गंभीर, अस्पताल में भर्ती

Aaj 24
By Aaj 24

अंबिकापुर।हाई वोल्टेज ट्रांसफार्मर पर चढ़ने की सनक एक युवक के लिए भारी पड़ गई। बिजली का करंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम गेरसा की है, जहां मानसिक रूप से कमजोर युवक रघुवीर खलखो (30) ने ट्रांसफार्मर पर चढ़कर खुद को संकट में डाल लिया। हादसे के बाद उसे गंभीर हालत में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रघुवीर को ट्रांसफार्मर पर चढ़ते और फिर चप्पल सुधारते समय करंट की चपेट में आकर जमीन पर गिरते देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है जब उसने ऐसा किया हो। इससे पहले भी वह ट्रांसफार्मर पर चढ़ चुका था, लेकिन तब उसकी किस्मत ने साथ दिया था।

- Advertisement -

वीडियो में यह भी नजर आया कि हादसे के समय लोग सिर्फ वीडियो बनाने में व्यस्त थे। किसी ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की। सवाल उठता है कि क्या मूक दर्शकों की जिम्मेदारी नहीं बनती थी कि वह उसे इस खतरनाक कदम से रोकते?

ग्रामीणों के अनुसार, रघुवीर मानसिक रूप से कमजोर है। उसकी इस हालत के चलते परिवार और ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है। डॉक्टरों ने बताया कि उसे गहरी चोटें आई हैं और स्थिति नाजुक बनी हुई है।

See also  रतलाम में पेट्रोल-डीजल की अफवाह से हड़कंप ,पंपों पर उमड़ी भारी भीड़ ; जिला आपूर्ति अधिकारी आनंद गोले ने कहा जिले में पेट्रोल डीजल का पर्याप्त स्टाक,अफवाहों पर न दें ध्यान
Share This Article