Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

बिजनौर में दूल्हा-दूल्हन समेत 7 की मौत

Aaj 24
By Aaj 24

बिजनौर ,यूपी के बिजनौर में बेकाबू कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। टेंपो सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दूल्हे की मौसी, मौसा और मौसेरी बहन शामिल हैं।

- Advertisement -

कार सवार 2 लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूल्हा-दुल्हन झारखंड से ट्रेन से रात 1:30 बजे मुरादाबाद स्टेशन पर उतरे। वहां से टेंपो में सवार होकर बिजनौर के धामपुर जा रहे थे, तभी नेशनल हाईवे-74 पर कार ने पीछे से टक्कर मार दी।

- Advertisement -

हादसा फायर स्टेशन के पास में शनिवार रात 2 बजे हुआ। यहां से दूल्हे का घर सिर्फ 5 किलोमीटर दूर है। एसपी अभिषेक ने बताया- घने कोहरे के कारण हादसा हुआ है।

बिजनौर के तिबड़ी गांव निवासी खुर्शीद अपने बेटे विशाल की शादी करने झारखंड गए थे। शादी 14 नवंबर को थी। शादी करके शुक्रवार को परिवार के साथ गांव लौट रहे थे। उनके साथ विशाल, उसकी पत्नी खुशी, मौसी रूबी, मौसा मुमताज, मौसेरी बहन बुशरा के अलावा परिवार के दो लोग थे।

ट्रेन से मुरादाबाद स्टेशन पर आए। वहां से घर आने के लिए ऑटो बुक किया था। धामपुर के फायर स्टेशन के पास क्रेटा कार ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह से डैमेज हो गया।

हादसे में खुर्शीद (65), विशाल (25), खुशी (22), मुमताज (45), रूबी (42), बुशरा (10) और ऑटो चालक अजब की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को रामपुर सीएचसी पहुंचाया।

See also  Ratlam News;हिन्दू जागरण मंच की जिला बैठक सम्पन्न,संगठन विस्तार व आगामी कार्यक्रम पर हुई चर्चा
Share This Article