Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

खाते में आएंगे 12000 रुपए खत्म होंगी टेंशन जानिए क्या है मुख्यमंत्री सम्मान योजना

Aaj 24
By Aaj 24

दिल्ली: झारखंड की महिलाओं के लिए राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने हाल ही में ‘मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना’ की शुरुआत की है। इस योजना के तहत 21 से 50 वर्ष की महिलाओं को प्रति माह एक हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनान के मकसद से ही ये योजना लाई गई है। इसका सीधा लाभ गरीबी में जीवन गुजार रहीं महिलाओं को मिलेगा। आइए आपको डिटेल में बताते हैं कि आखिर ये योजना क्या है और महिलाएं कैसे इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।

- Advertisement -

‘मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना’ को झारखंड सरकार ने महिलाओं के लिए लॉन्च किया है। उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए 21 से 50 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की वित्तीय मदद प्रदान की जाएगी। इससे राज्य की महिलाओं के खाते में सालाना 12000 रुपए जमा होंगे। सरकार का मानना है कि इस योजना से महिलाओं को अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने और अपने परिवार को बेहतर जीवन देने में मदद मिलेगी।

- Advertisement -

‘मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना’ को खास तौर पर गरीब और वंचित महिलाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। योजना का लाभ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को मिलेगा। सरकार का अनुमान है कि इस योजना से लगभग 40 से 45 लाख महिलाओं को फायदा पहुंचाया जाएगा।

‘मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना’ का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना है। कई बार महिलाओं को अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए भी संघर्ष करना पड़ता है। यह योजना उन्हें इस संघर्ष से मुक्ति दिलाने और आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगी। योजना के माध्यम से मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाएं अपने बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण पर ध्यान दे सकेंगी।

  • हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता। यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।
  • साल में 12 हजार रुपए खाते में जमा होंगे। इससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और वे अपने परिवार की जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा कर सकेंगी।
  • योजना के तहत मिलने वाली राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इससे बिचौलियों का दखल खत्म होगा और महिलाओं को पूरी राशि समय पर मिलेगी।
  • सरकार का अनुमान है कि इस योजना से लगभग 40 से 45 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा। यह योजना विशेष रूप से गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं के लिए फायदेमंद साबित होगी।
  • मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना’ के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि समाज के सबसे वंचित वर्गों की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिले।
  • केवल झारखंड की मूल निवासी महिलाओं को ही इस योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए उन्हें अपना मूल निवास प्रमाण पत्र दिखाना होगा।
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं की आयु 21 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • इच्छुक महिलाएं अपने नजदीकी पंचायत कार्यालय में जाकर इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।
  • योजना का फायदा लेने के लिए महिलाओं के पास हरा, पीला, गुलाबी या नारंगी राशन कार्ड होना चाहिए।
  • यदि किसी महिला के परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है या इनकम टैक्स भरता है, तो वह महिला इस योजना का लाभ नहीं उठा सकती है।
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
See also  संविधान लागू करने के लिए क्यों चुना गया था 26 जनवरी का दिन ,पढ़ें इसके पीछे की खास वजह
Share This Article