AAJ24

[state_mirror_header]

छत्तीसगढ़ में अब तक 106 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी: 20.53 लाख किसानों को 23 हजार 790 करोड़ रुपये का हुआ भुगतान

Aaj 24
By Aaj 24

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। वहीं धान खरीदी व्यवस्था पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। राज्य में 14 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। अब तक लगभग 106 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में 20.53 लाख किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 23 हजार 790 करोड़ रूपए से अधिक का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी।

- Advertisement -
See also  Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर 19 साल बाद बन रहा है अत्यंत ही शुभ संयोग, इन कामों को करने से मिलेगा कई गुना अधिक लाभ
Share This Article