Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

थोक महंगाई ने दिया झटका, दिसंबर में आया बड़ा उछाल; पर अनाज का दाम घटने से मिली राहत

Aaj 24
By Aaj 24

थोक महंगाई ने दिया झटका गैर-खाद्य वस्तुओं, मैन्युफैक्चरिंग उत्पादों और ईंधन के दाम बढ़ने से थोक मुद्रास्फीति पिछले महीने यानी दिसंबर में बढ़कर 2.37 प्रतिशत पर पहुंच गई। हालांकि, इस दौरान खाद्य वस्तुओं की कीमतों में मामूली गिरावट आई। थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति नवंबर, 2024 में 1.89 प्रतिशत थी। दिसंबर, 2023 में यह 0.86 प्रतिशत रही थी।

- Advertisement -

ग्रामीण क्षेत्र में विकास के अवसर क्या हैं, और निवेशक किस तरह से उठा सकते हैं फायदा

- Advertisement -

बता दें कि सोमवार को खुदरा मुद्रास्फीति के जारी आंकड़ों के अनुसार, खाद्य कीमतों में कमी के कारण उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति दिसंबर 2024 में चार महीने के निचले स्तर 5.22 प्रतिशत पर आ गई।आंकड़ों के अनुसार, खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति दिसंबर, 2024 में घटकर 8.47 प्रतिशत रह गई, जबकि नवंबर में यह 8.63 प्रतिशत थी।

अनाज, दाल और गेहूं की महंगाई में नरमी आई। हालांकि, सब्जियों की मुद्रास्फीति दिसंबर में मामूली बढ़कर 28.65 प्रतिशत रही। नवंबर में यह 28.57 प्रतिशत थी। आलू की महंगाई 93.20 प्रतिशत के उच्चस्तर पर बनी रही और प्याज की मुद्रास्फीति दिसंबर में बढ़कर 16.81 प्रतिशत हो गई।

See also  Kaal Bhairav Jayanti 2024 पर इन चीजों का करें दान, जरूर चढ़ाएं काशी के कोतवाल को ये चीजें, पूरे साल रहेंगे धनवान
Share This Article