Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

‘हम एक दूसरे पर भरोसा करते हैं’, रोहित शर्मा ने बताया हेड कोच गौतम गंभीर से नहीं है कोई मतभेद

Aaj 24
By Aaj 24

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि उनके और मुख्य कोच गौतम गंभीर के बीच अच्छे संबंध हैं। वेस्टइंडीज और अमेरिका में मेंस टी20 वर्ल्ड कप में मिली जीत के बाद राहुल द्रविड़ के मुख्य कोच पद से हटने के बाद से रोहित और गंभीर साथ मिलकर काम कर रहे हैं, लेकिन गंभीर के मुख्य कोच रहते हुए भारत ने न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो टेस्ट सीरीज गंवा दी है।

- Advertisement -

न्यूजीलैंड ने 12 साल बाद भारत को उसी की सरजमी पर 3-0 से हराया। हाल ही में, ऐसी खबरें भी सामने आईं कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान ड्रेसिंग रूम के अंदर गंभीर ने भारतीय टीम पर जमकर हमला बोला था। हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी टीम के एलान के समय 37 साल रोहित शर्मा ने कहा कि गंभीर ने उन पर पूरा भरोसा दिखाया है।

- Advertisement -

क्या ग्रामीण भारत की विकास गाथा का लाभ उठाने का यह सही समय है

गौरतलब हो कि रोहित शर्मा मुंबई टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं। जहां तक ​​रोहित का सवाल है, तो वह हाल ही में अपनी फॉर्म वापस पाने के लिए रणजी ट्रॉफी के लिए मुंबई के ट्रेनिंग सेशन में शामिल हुए। हाल ही में बीसीसीआई ने राष्ट्रीय चयन के लिए पात्र बने रहने के लिए सभी क्रिकेटरों के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना अनिवार्य कर दिया है। हालांकि, इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि

रोहित जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मुंबई के एलीट ग्रुप ए रणजी ट्रॉफी मैच में मैदान पर उतरेंगे या नहीं। रोहित का बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में प्रदर्शन बेहद खराब रहा था, जहां राष्ट्रीय टीम में उनकी जगह पर भी सवाल उठे थे। तीन टेस्ट मैचों में रोहित ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर नए साल के टेस्ट से हटने से पहले केवल 31 रन बनाए थे। मुख्य कोच के रूप में गंभीर की साख भी सवालों के घेरे में आ गई थी।

See also  Ratlam/परशुराम युवा मंच बैठक संपन्न ; श्री परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर निकलेगी भव्य वाहन रैली,मातृ शक्ति करेंगी सहभागिता, जगदीश व्यास बने मंच के संयोजक
Share This Article