AAJ24

[state_mirror_header]

विश्रामपुर पुलिस ने महिला डाक्टर के सुने घर में चोरी के एक आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी के पास से चोरी की एक मोटरसाइकल भी बरामद,

Priyanshu Ranjan

सूरजपुर । थाना विश्रामपुर पुलिस ने टू-ए ऑफिसर कॉलोनी में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी ने डॉक्टर के सरकारी क्वार्टर से नगदी चोरी करने के साथ-साथ दो मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को भी अंजाम देना स्वीकार किया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार 07 अप्रैल 2026 को टू-ए ऑफिसर कॉलोनी निवासी डॉ. शुभांगी वर्मा ने थाना विश्रामपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 06 अप्रैल की शाम वह इमरजेंसी ड्यूटी के लिए अपने क्वार्टर में ताला लगाकर अस्पताल गई थीं। पूरी रात ड्यूटी करने के बाद अगले दिन सुबह जब वह वापस लौटीं तो क्वार्टर का दरवाजा खुला मिला। अंदर जांच करने पर आलमारी में रखे पर्स से करीब 40 हजार रुपये नगद गायब मिले।

- Advertisement -

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार संदिग्धों पर नजर रख रही थी, इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शिवनंदनपुर निवासी आदित्य साहनी घटना वाली रात संदिग्ध परिस्थिति में घूमता देखा गया था और घटना के बाद से फरार चल रहा है।

07 मई को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपाचे मोटरसाइकिल से विश्रामपुर क्षेत्र में घूम रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी आदित्य साहनी (19 वर्ष) ने क्वार्टर नंबर 39 का ताला तोड़कर घर में घुसने और पर्स से लगभग 40 हजार रुपये चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपी ने बताया कि चोरी की अधिकांश रकम वह खर्च कर चुका है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 7,500 रुपये नगद तथा घटना में प्रयुक्त सुंगा रॉड बरामद कर जब्त कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने दो मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का भी खुलासा किया। आरोपी ने बताया कि उसने 22 अप्रैल को ग्राम तिलसिवां मेन रोड से एफजेडएस मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 डीई 6352 चोरी की थी, जिसे बाद में पेट्रोल खत्म होने पर छोड़कर फरार हो गया था। इसके अलावा 03 मई को उसने अम्बिकापुर के गंगापुर कन्या परिसर से अपाचे मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 ईई 0274 चोरी की थी, जिसका उपयोग वह विश्रामपुर में कर रहा था। पुलिस ने चोरी की अपाचे बाइक भी बरामद कर ली है।

See also  उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से 25 साल से पदोन्नति की राह देख रहे निरीक्षकों की होगी पदोन्नति, 55 निरीक्षक बनेंगे डीएसपी

पूरे मामले के खुलासे में थाना प्रभारी प्रकाश राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्रवाई में एएसआई अशोक साहू सहित पुलिस स्टाफ सक्रिय रहा।

Share This Article