Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

संभल में हिंसा, तीन की मौत

Aaj 24
By Aaj 24

संभल ,में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा में तीन युवकों की मौत हो गई। कमिश्नर आंजनेय सिंह ने से इसकी पुष्टि की है। हिंसा में सीओ अनुज चौधरी और एसपी के PRO के पैर में गोली लगी है। एसपी समेत 15 अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हैं।

- Advertisement -

मृतकों के परिजनों का दावा है कि पुलिस की गोली से मौत हुई है। हालांकि कमिश्नर ने कहा, ‘पुलिस फायरिंग में कोई मौत नहीं है। हमलावरों की फायरिंग में तीनों युवकों की जान गई है।’

- Advertisement -

कमिश्नर ने कहा, ‘हमलावर प्लांड तरीके से सर्वे टीम को टारगेट करना चाहते थे। 12-14 साल के बच्चों और महिलाओं को आगे किया गया।’

 

तीन युवकों की मौत से शहर में फिर तनाव हो गया है। सपा सांसद बर्क के इलाके में भी पथराव की घटना हुई। हिंसा के बाद एडीजी रमित शर्मा, आईजी मुनिराजजी मौके पर पहुंच चुके हैं।

पूरे शहर में अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल है। जामा मस्जिद जाने वाले सभी तीन रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है।

 

दरअसल, रविवार सुबह 6.30 बजे डीएम-एसपी के साथ एक टीम जामा मस्जिद का सर्वे करने पहुंची थी। टीम देखकर मुस्लिम समुदाय के लोग भड़क गए। कुछ ही देर में करीब दो से तीन हजार से ज्यादा लोग जामा मस्जिद के बाहर पहुंच गए। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो कुछ लोगों ने पथराव कर दिया।

 

इसके बाद भगदड़ जैसे हालात हो गए। अचानक पथराव शुरू हो गया, पुलिस को भागना पड़ा। बवाल इतना बढ़ गया कि पुलिस ने पहले आंसू गैस के गोले दागे फिर लाठीचार्ज करके भीड़ को खदेड़ा। उग्र भीड़ ने 3 चौपहिया और 5 बाइकों में आग लगा दी। हालात कई घंटे बेकाबू रहे।

See also  भारत और चीन को ट्रंप की चेतावनी... टैरिफ को लेकर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति, बोले- 'अब केवल America First'
Share This Article