Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

शातिर ठगों ने LIC अधिकारी को बनाया ठगी का शिकार

Aaj 24
By Aaj 24

बिलासपुर : न्यायधानी में लाखों की सायबर ठगी का मामला सामने आया है. शातिर ठगों ने एलआईसी अधिकारी को सायबर ठगी का शिकार बनाकर लाखों रुपए पार कर दिए. बैंक खाते में केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर ठगों ने एटीएम कार्ड, पेन कार्ड नंबर के साथ ओटीपी की जानकारी ले ली. जिसके बाद एलआईसी अधिकारी के बैंक खाते से 26 लाख से अधिक रुपए निकाल लिया गया. साथ ही क्रेडिट कार्ड से भी शॉपिंग की गई है.

बताया जा रहा है कि जॉनसन एक्का एलआईसी ऑफिस बिलासपुर में प्रशासनिक अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं. 7 दिसंबर दोपहर को जब जॉनसन एक्का अपने नेचर सिटी कॉलोनी स्थित घर पर थे,

उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आया. कॉल पर बात कर रहे युवक ने खुद को एक्सिस बैंक व्यापार विहार बिलासपुर अधिकारी बताया और अकाउंट का केवाईसी अपडेट कराने के लिए बैंक बुलाया. आगे कहा कि अगर आप बैंक नहीं आना चाहते तो केवाईसी ऑनलाइन भी हो जाएगा.

जिसके बाद ठग ने अधिकारी से एटीएम कार्ड, पैन कार्ड के साथ ओटीपी की जानकारी मांग ली. फिर दोपहर तक अपडेट होने की बात कहकर कॉल काट दिया. LIC अफसर ने 10 दिसंबर को उसी नंबर पर कॉल कर के पूछा तो आरोपी ने केवाईसी अपडेट होने और बैंक में आकार पता करने के लिए कहा. लेकिन जब अधिकारी एक्सिस बैंक व्यपार विहार पहुंचा तो उसके होश उड़ गए.

बैंक स्टेटमेंट में पता चला कि 7 से 10 दिसंबर के बीच अलग – अलग किस्तों में 26 लाख 74 हजार 701 रूपये निकाला गया. साथ ही क्रेडिट कार्ड के माध्यम से शॉपिंग भी की गई. पीड़ित अफसर ने मामले की शिकायत सकरी थाने में की है, पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच कर रही है.

See also  छत्तीसगढ़ में चक्रवात फेंगल का असर जारी,जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम…
Share This Article