AAJ24

[state_mirror_header]

सूरजपुर के कोटगांव में धान कटाई के दौरान मिला एक बुजुर्ग का नरकंकाल, जांच में जुटी पुलिस

Priyanshu Ranjan
Oplus_16908288

सूरजपुर । सूरजपुर के कोट गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब धान की कटाई के दौरान खेत में एक बुजुर्ग का कंकाल बरामद हुआ। पुरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के कोट गांव का है यहां धान की कटाई के दौरान एक खेत से मानव कंकाल बरामद हुआ है। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार कंकाल की पहचान करीब चार माह से लापता बुजुर्ग भिखम के रूप में हुई। पहचान कंकाल पर मौजूद अंडरवीयर और गंजी के आधार पर की गई। दरअसल कोट गांव में धान की कटाई के दौरान एक खेत से मानव कंकाल मिलने पर स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

बहरहाल सामने आ रही जानकारी अनुसार, बुजुर्ग की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज थी, लेकिन उनके कोई सगे रिश्तेदार नहीं होने के कारण गहन तलाश नहीं हो सकी। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -
See also  अंबिकापुर के गुदड़ी बाजार स्थित मोबाइल दुकान की दीवार पर छेद कर चोरों ने किया 25 लाख रुपए का मोबाइल पार
Share This Article