AAJ24

[state_mirror_header]

जज को बदमाशों ने घेरा पीछा किया असलहे दिखाए

Aaj 24
By Aaj 24

अलीगढ़ ,कुख्यात सुंदर भाटी को उम्रकैद की सजा सुनाने वाले जज को अलीगढ़ में हाईवे पर बदमाशों ने घेर लिया। असलहों से लैस बोलेरो सवार 5 बदमाशों ने जज की कार रोकने की कोशिश की। फर्रुखाबाद में विशेष न्यायाधीश (ईसी एक्ट) अनिल कुमार का बदमाशों ने काफी दूर तक पीछा किया।

- Advertisement -

जज ने बचकर निकलने की कोशिश की तो बदमाशों ने कई बार असलहा दिखाकर उन्हें धमकी दी। इसी बीच जज ने अलीगढ़ की सोफा पुलिस चौकी पर रुक कर खुद को बचाया। पुलिस चौकी देखकर बदमाश वहां से भाग गए। घटना 29 अक्टूबर की शाम 8 बजे के आसपास की है। जज ने इस मामले में चौकी इंचार्ज सोफा और SSP के PRO को सूचना दी। फोन पर खैर थाना प्रभारी निरीक्षक डीके सिसोदिया को भी सूचना दी। इसके बाद 8 नवंबर को 5 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ खैर थाने में मामला दर्ज करवाया। हालांकि मामला जज से जुड़ा था, इसके चलते पुलिस ने खुलासा नहीं किया।

- Advertisement -

सुंदर भाटी हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद 23 अक्टूबर को सोनभद्र जेल से रिहा हुआ। इसके 6 दिन बाद 29 अक्टूबर को न्यायाधीश का पीछा किए जाने की घटना हुई है।

FIR के मुताबिक, जज ने घटना की साजिश में सुंदर भाटी गैंग के शामिल होने का अंदेशा जताया है। वारदात 29 अक्टूबर की शाम 8 बजे के आसपास की है। जज अनिल कुमार घटना वाले दिन फर्रुखाबाद से नोएडा स्थित अपने घर जा रहे थे। वह खैर को पार कर यमुना एक्सप्रेस-वे पर जाने के लिए जट्टारी की ओर जा रहे थे, इसी बीच सफेद रंग की बोलेरो UP 81-7882 सवार बदमाशों ने उनका पीछा शुरू कर दिया।

See also  Ratlam News/जिले में 27 अप्रैल को राॅयल काॅलेज होगा सबसे बड़ा रोजगार मेला,80 से अधिक औद्योगिक व व्यावसायिक संगठनों द्वारा सीधे नौकरी का अवसर
Share This Article