Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा “हेलमेट पहनें-सुरक्षित रहें अभियान” के तहत जन जागरूकता के निरंतर प्रयास जारी : पुलिस कमिश्नर इंदौर की अगुवाई में, अभी तक 26 हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित कर, 3950 से ज्यादा हेलमेट जरूरतमंदों को किये प्रदान

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

Untitled 1 copy 265

- Advertisement -

सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के पालन के लिए लगातार वाहन चालकों को किया जा रहा प्रेरित

IMG 20260407 WA0066

इंदौर- सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त, नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ( अपराध/मुख्यालय) आर.के. सिंह के मार्गदर्शन में लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है।

इसी कड़ी में आज दिनाँक 7 अप्रैल 2026 शहर के पलासिया चौराहे पर पुलिस आयुक्त, नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय)आरके सिंह, पुलिस उपायुक्त (प्रभारी यातायात)राजेश कुमार त्रिपाठी व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में इंदौर ट्रैफिक पुलिस द्वारा 26 वाँ ‘हेलमेट पहनें-सुरक्षित रहें वृहद जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस दौरान पुलिस कमिशनर संतोष कुमार सिंह द्वारा युवा, बुजुर्ग, जरूरतमंद ऐसे वाहन चालक जिनके पास रजिस्ट्रेशन लाइसेंस दस्तावेज पूर्ण थे उन्हें हेलमेट प्रदान किए गए। ऐसे वाहन चालकों द्वारा नियमो का उल्लंघन करने पर पहले चालान किया गया फिर सुरक्षा का महत्व समझाते हुए हेलमेट भी दिया।

ऐसे भी जिम्मेदार दोपहिया वाहन चालक इस अभियान में सम्मिलित हुए जो स्वेच्छा से हेलमेट लगाएं मिले, पुलिस कमिश्नर व अधिकारियों द्वारा ऐसे जिम्मेदार चालको की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मान स्वरूप उपहार भी प्रदान किए गए

सड़क सुरक्षा का महत्व समझाने के लिए यातायात पुलिस द्वारा लगातार हेलमेट जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है, और अभी तक 26 कार्यक्रमों में 3950 से ज्यादा हेलमेट भी वितरित किए गए हैं, ताकि वाहन चालक हादसों की गम्भीरता को समझें और नियमों का पालन करें

See also  MP/महेश्वर में विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग शुरू : 300 से अधिक शिक्षार्थी बहने ले रहे भाग,समाज - राष्ट्र रक्षा को शस्त्र, शास्त्र ज्ञान जरूरी -राष्ट्रीय सह संयोजीका पिंकी पवार

सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लगातार यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।

Share This Article