AAJ24

[state_mirror_header]

गार्डन में तलवार लहराया, बदमाश की तत्काल हुई गिरफ्तारी

Aaj 24
By Aaj 24
धमतरी। रमसगरी गार्डन में तलवार लहराते हुए लोगों को डरा धमका रहे आरोपी को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार किया है। कोतवाली पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था की पोस्ट ऑफिस वार्ड मरादेव मंदिर के पास मुखबिर से सुचना प्राप्त हुआ की रवि नायक उर्फ भूरी रमसगरी गार्डन में
अपने हाथ में एक धारदार तलवार को लहराते हुये आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा की सुचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान रमसगरी गार्डन के पास पहुंचकर देखे तो रवि नायक उर्फ भूरी धारदार हथियार तलवार को अपने हाथ लेकर आम जगह पर लहरा रहा था
जिसे देखकर आने जाने वाले लोगो में भय व्याप्त था। उक्त व्यक्ति को गवाहों के समक्ष घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम रवि नायक उर्फ भूरी पिता सुदेश नायक उम्र 21 साल साकिन पोस्ट ऑफिस वार्ड धमतरी का रहने वाला बताया।
See also  3000 से ज्यादा मौतें... भारत में इस साल हर दिन हुईं चरम मौसम की घटनाएं, CSE का ये डेटा डराने वाला है
Share This Article