AAJ24

[state_mirror_header]

ग्राम शिवपुर में “सुरक्षित पारा–सुरक्षित लइकामन 3.0” के तहत जनजागरूकता अभियान आयोजित

Bharat Sharma

सूरजपुर। पंचायत शिवपुर में यूनिसेफ और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में “सुरक्षित पारा–सुरक्षित लइकामन 3.0” के तहत जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

रामानुजनगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की एनएसएस इकाई के 12 स्वयंसेवकों ने इसमें सक्रिय भागीदारी की। अभियान के दौरान बच्चों, अभिभावकों और ग्रामीणों को हाथ धुलाई, व्यक्तिगत स्वच्छता, गुड टच–बैड टच, संतुलित आहार, मानसिक स्वास्थ्य, लैंगिक हिंसा, भ्रूण हत्या और बाल विवाह जैसे विषयों पर जागरूक किया गया।

- Advertisement -

स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक, परिचर्चा, स्लोगन और शपथ जैसे माध्यमों से संदेश पहुँचाया। ग्रामीणों, स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

- Advertisement -

कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार शर्मा ने आयोजन का नेतृत्व किया। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में मददगार होंगे।

See also  CG NEWS : घर के बाहर खून से लथपथ मिली महिला
Share This Article