AAJ24

[state_mirror_header]

कुमेली पर्यटन स्थल पर चल रहे जुए के मामले में सूरजपुर पुलिस रामानुजनगर थाना प्रभारी अलरिक लकड़ा व आरक्षक पंकज सिंह को किया निलंबित,

Priyanshu Ranjan

सूरजपुर । सूरजपुर जिले में कथित जुआ संचालन का मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए आरक्षक (चालक) पंकज सिंह तथा रामानुजनगर थाना प्रभारी अलरिक लकड़ा को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और उससे उत्पन्न स्थिति के बाद की गई है।सूरजपुर जुआ प्रकरण में प्रारंभिक कार्रवाई की गई है, लेकिन मामले के अन्य पहलुओं की जांच अभी शेष है। आवश्यक है कि सभी संबंधित बिंदुओं की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए,ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।

- Advertisement -

वायरल वीडियो से मामला उजागर

- Advertisement -

    सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कथित रूप से रामानुजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमेली घाट के जंगल में कुछ लोगों को जुआ खेलते हुए दिखाया गया है। वीडियो में बड़ी रकम के साथ ताश खेलते लोग दिखाई दे रहे हैं। इसमें एक व्यक्ति की पहचान आरक्षक (चालक) पंकज सिंह के रूप में चर्चा में आई है। वीडियो की सत्यता और समय की पुष्टि जांच के अधीन है।

आरक्षक पंकज सिंह निलंबित

      कार्यालय पुलिस अधीक्षक, सूरजपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार आरक्षक (चालक) पंकज सिंह को निलंबित किया गया है। आदेश में उल्लेख किया गया है कि उनका आचरण विभागीय नियमों के अनुरूप नहीं पाया गया तथा इससे पुलिस विभाग की छवि प्रभावित हुई है।

साइबर सेल की भूमिका पर प्रश्न

     मामले में साइबर सेल की भूमिका को लेकर भी प्रश्न उठ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार जुआ गतिविधियों की जानकारी पूर्व से होने तथा कार्रवाई से पहले सूचना संबंधित लोगों तक पहुंचने के आरोप लगाए जा रहे हैं। इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस दिशा में जांच अपेक्षित मानी जा रही है।

See also  रतलाम में इंस्टाग्राम पर दोस्ती,फिर फंसाया जाल में :15 वर्षीय नाबालिग को बनाया बंधक,वसूले पैसे; विरोध करने पर घर में घुसकर की मारपीट,आरोपी फरार

थाना प्रभारी अलरिक लकड़ा पर कार्रवाई

     मामले में थाना रामानुजनगर के प्रभारी निरीक्षक अलरिक लकड़ा को भी निलंबित किया गया है। आदेश में क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण न रख पाने तथा कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही को आधार बनाया गया है।

IMG 20260407 WA0020

Share This Article