AAJ24

[state_mirror_header]

सूरजपुर कांग्रेस में अनुशासन पर सख्ती: युवा कांग्रेस व एनएसयूआई जिलाध्यक्षों को कारण बताओ नोटिस…

Bharat Sharma

सूरजपुर:जिला कांग्रेस कमेटी सूरजपुर ने संगठनात्मक अनुशासन के उल्लंघन और पार्टी गतिविधियों में लापरवाही के आरोप में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेंद्र यादव और एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष आकाश साहू को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह और जिला महामंत्री संजय डोसी के हस्ताक्षर से जारी हुआ।

- Advertisement -

बैठकों से लगातार अनुपस्थिति का आरोप

- Advertisement -

नोटिस में कहा गया है कि दोनों पदाधिकारी लंबे समय से जिला कांग्रेस की बैठकों, धरना-प्रदर्शनों, संगठनात्मक कार्यक्रमों और जिला सम्मेलन में नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहे। जबकि कार्यक्रमों की सूचना उन्हें फोन कॉल, अधिकृत ग्रुप और अन्य माध्यमों से समय पर दी जाती रही।

गुटबाजी और समन्वय की कमी पर नाराजगी

जिला कांग्रेस का आरोप है कि बिना सूचना कार्यक्रम आयोजित करना, जिला कांग्रेस के आयोजनों से दूरी बनाए रखना और समन्वय के अभाव में गतिविधियां करना संगठन में गुटबाजी को बढ़ावा देता है और पार्टी को कमजोर करता है। महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए ऐसा आचरण अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।

तीन दिन का अल्टीमेटम

दोनों पदाधिकारियों को तीन दिनों के भीतर लिखित और संतोषजनक जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। तय समय में जवाब नहीं मिलने पर पदमुक्ति की अनुशंसा की चेतावनी भी दी गई है।

29 दिसंबर के कार्यक्रम को लेकर भी आपत्ति

नोटिस में 29 दिसंबर 2025 को बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम का जिक्र है। जिला कांग्रेस का कहना है कि इस कार्यक्रम की सूचना अध्यक्ष और कमेटी को नहीं दी गई। बावजूद इसके, जिला कांग्रेस अध्यक्ष और महामंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए, लेकिन बाद में जारी प्रेस विज्ञप्ति में उनके नामों का उल्लेख नहीं किया गया—इसे संगठनात्मक मर्यादा का उल्लंघन बताया गया।

See also  महाराष्ट्र में बीजेपी ने बदला गियर, पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त

राजनीतिक हलचल तेज

इस कार्रवाई के बाद सूरजपुर के राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सबकी नजरें संबंधित पदाधिकारियों के जवाब और जिला कांग्रेस कमेटी के अगले कदम पर टिकी हैं।

Share This Article