Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

धान खरीदी व्यवस्था पर कलेक्टर एस. जयवर्धन सख्त, चार केंद्रों का किया निरीक्षण

Priyanshu Ranjan

सूरजपुर। जिले में धान खरीदी की व्यवस्था को सुचारू, पारदर्शी और किसान-हितैषी बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर एस. जयवर्धन ने सोमवार को बतरा, सलका, करौटी ‘ब’ एवं चंद्रमेढ़ा स्थित धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रों पर मौजूद किसानों से सीधे संवाद कर धान खरीदी की प्रक्रिया, सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

- Advertisement -

कलेक्टर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी धान खरीदी केंद्रों में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं और खरीदी की प्रक्रिया पूरी तरह सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए।

- Advertisement -

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने यह भी चेतावनी दी कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन द्वारा किसानों के हित में धान खरीदी कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु लगातार निगरानी एवं निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि खरीदी प्रक्रिया निष्पक्ष और भरोसेमंद बनी रहे।

See also  सूरजपुर में हुस्न का जाल: अश्लील वीडियो बनाकर ₹3 लाख ऐंठने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, भटगांव पुलिस ने भेजा जेल
Share This Article