Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

सातधार वॉटरफॉल में डूबा स्टूडेंट

Aaj 24
By Aaj 24

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में इंद्रावती नदी के सातधार जल प्रपात में 13 साल का छात्र डूब गया। पुलिस और गोताखोरों की टीम सुबह से उसकी तलाश कर रही है। अब तक उसका पता नहीं चल पाया है। यश कुमार साहू (13) धमतरी का रहने वाला है और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया हुआ था।

- Advertisement -

आज (गुरुवार) सुबह 7 बजे के करीब अपने साथियों के साथ बारसूर पहुंचा था। रास्ते में यश और उसके साथियों ने सातधार जाने वाले मार्ग पर लगे नाका को खोला और जल प्रपात की तरफ चले गए। यहां सभी नहाने के लिए पानी में उतरे। इसी दौरान यश गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

- Advertisement -
See also  Ratlam News;बलात्कार के आरोपी को आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को घर छोड़ने के बहाने बैठाया था अपनी मोटरसाइकिल पर
Share This Article