AAJ24

[state_mirror_header]

में पं. प्रदीप मिश्रा की कथा में भगदड़ : महिलाएं-बुजुर्ग दबे

Aaj 24
By Aaj 24

मेरठ , में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में शुक्रवार दोपहर भगदड़ मच गई है। कई महिलाएं और बुजुर्ग दब गए। आज कथा का छठा और कल आखिरी दिन है। दोपहर 1 बजे से कथा शुरू हो चुकी थी।

- Advertisement -

हरियाणा के पूर्व CM ओपी चौटाला का निधन

- Advertisement -

करीब 1 लाख लोग पहुंचे थे। कथा शुरू होने पर लोग जल्दबाजी में अंदर जा रहे थे। बाउंसर्स ने भीड़ अचानक बढ़ने पर लोगों को रोक-रोक कर एंट्री करानी शुरू कर दी फिर भगदड़ मच गई। शताब्दी नगर में चल रही इस कथा में रोज करीब डेढ़ लाख लोग आ रहे हैं। कथा के दौरान कई VVIP भी मेरठ पहुंच रहे हैं।

कथा में जिस रास्ते से भीड़ आ रही थी, उसी रास्ते से मुख्य यजमान भी जा रहे थे। तभी एंट्री को लेकर झगड़ा हो गया। एंट्री गेट पर बाउंसर्स ने महिलाओं को अंदर जाने से रोक दिया। पीछे से भीड़ आगे बढ़ने के लिए धक्का देती रही। इसी बीच 15-20 महिलाएं एक-एक कर गिर गईं।

बताया जा रहा है कि कथा के दौरान शुक्रवार को 2 बार भगदड़ मची। सबसे पहले सुबह 9.30 बजे भगदड़ मची थी। इस दौरान लोग VIP पास के लिए जुटे थे, लेकिन यह शांत हो गई। इसके बाद दोपहर 1 बजे फिर भगदड़ मच गई।

See also  ममता सरकार बोली- कोलकाता रेप-मर्डर के दोषी को फांसी हो
Share This Article