Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

SL vs AUS: स्मिथ और ख्वाजा के शतक से ऑस्ट्रेलिया ने बनाया विशाल स्कोर, वापसी के लिए श्रीलंका को करना होगा चमत्कार

Aaj 24
By Aaj 24

ऑईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहले ही जगह बना चुकी ऑस्ट्रेलिया इस वक्त श्रीलंका दौरे पर गई हुई है। यहां गाले में दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला आयोजित किया है। पैट कमिंस के चोटल होने से स्टीव स्मिथ को कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया है। पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने मजबूत पकड़ बना ली है।

- Advertisement -

टॉस जीतकर पहले कार्यवाहक कप्तान स्मिथ ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उस्मान ख्वाजा और ट्रेविस हेड ओपनिंग करने आए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी की। इस दौरान ट्रेविस हेड 40 गेंद पर 10 चौकों और 1 छक्के की मदद से 57 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे नंबर बल्लेबाजी करने आए मार्नस लाबुशेन कुछ खास नहीं कर सके और 20 रन बनाकर आउट हो गए।

- Advertisement -

स्मिथ ने पूरे किए टेस्ट में 10 हजार रन

उस्मान ख्वाजा का साथ देने कप्तान स्मिथ आए और पहला रन बनाकर टेस्ट क्रिकेट में अपने 10 हजार रन पूरे किए। वह ऐसा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के चौथे और दुनिया के 15वें खिलाड़ी बने। हालांकि, अब वह 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं। स्मिथ ने पाकिस्तान के दिग्गज यूनुस खान को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, इस बीच उस्मान ख्वाज ने अपना 16वां टेस्ट शतक पूरा किया।

महादेव सट्टा एप मामला : ED ने आरोपी संदीप फोगला को कोर्ट में किया पेश

जड़ा 35वां टेस्ट शतक

संभल कर खेल रहे स्टीव स्मिथ ने पहले अर्धशतक फिर 147 गेंद पर अपने टेस्ट करियर का 35वां शतक जड़ा। स्मिथ टेस्ट में 30 या उससे ज्यादा शतक जड़ने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बने। पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। पोंटिंग ने 45 टेस्ट शतक जड़ा है। ख्वाजा और स्मिथ ने संभलकर खेलते हुए नाबाद 195 रन की साझेदारी कर ली है।

See also  Champions Trophy 2025 के लिए टीम इंडिया के एलान में होगी देरी, बीसीसीआई ने आईसीसी से मांगी मोहलत, जानिए क्या है मामला

श्रीलंकाई गेंदबाजों को दिखाना होगा जलवा

श्रीलंका की तरफ से कोई भी गेंदबाज श्रीलंकाई बल्लेबाजों को ज्यादा परेशान नहीं कर सका। हालांकि, प्रभात जयसूर्या और जेफरी वेंडर्से को एक-एक सफलता हासिल हुई। दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 330 रन बना लिए हैं। वहीं, उस्मान ख्वाजा 210 गेंद पर 147 रन और स्टीव स्मिथ 188 गेंद पर 104 रन बनाकर नाबाद लौटे। दूसरे दिन श्रीलंका वापसी करना चाहेगी।

Share This Article