AAJ24

[state_mirror_header]

शिवानी भूमिगत खदान में कॉपर केबल चोरी: भटगांव पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार, 1 लाख का माल बरामद…

Admin
By Admin
Oplus_16908288

सूरजपुर। भटगांव पुलिस ने शिवानी भूमिगत खदान से कॉपर केबल चोरी मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर 1 लाख रुपये कीमत का माल बरामद किया है। 26-27 अक्टूबर की दरमियानी रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। खदान के सुरक्षा कर्मियों ने संदिग्धों को देखकर रोकने की कोशिश की, जिसमें एक आरोपी को पकड़ते समय कर्मचारी को चोट भी लगी थी।

पुलिस ने मुखबिर सूचना पर कमरान कुरैशी उर्फ राजा, संतोष सिंह उर्फ गुड मार्निंग, राकेश रजक उर्फ खरखट, जितेंद्र रजक उर्फ लाला और नरेंद्र सिंह उर्फ पंडा को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी स्वीकार करते हुए बताया कि वे ग्राम कमलापुर नर्सरी में केबल से तांबा निकाल रहे थे।

- Advertisement -

आरोपियों की निशानदेही पर 25 मीटर कॉपर केबल और लोहे का सामान जब्त किया गया। संगठित तरीके से चोरी करने पर प्रकरण में धारा 112(2) बीएनएस भी जोड़ी गई है। अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

- Advertisement -
See also  पुलिस ने चोरी के 2 मामले का खुलासा कर 2 मोटर सायकल, कापर वायर, 10 किलो तांबा बरामद कर 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार।
Share This Article