Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

शरद पवार ने पीएम मोदी से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Aaj 24
By Aaj 24

नई दिल्ली। NCP-SCP प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान पवार ने पीएम मोदी से किसानों के मुद्दे को लेकर चर्चा की। जानकारी के अनुसार, एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार ने सतारा और फलटण के अनार किसानों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें अनार भेंट किए। शरद पवार ने इस बात पर जोर दिया कि बैठक में कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई।

- Advertisement -

हाल ही में शरद पवार ने पीएम प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उन्हें फरवरी में राष्ट्रीय राजधानी के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाले 98वें मराठी साहित्य सम्मेलन का उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित किया था। शरद पवार की पीएम मोदी से ये मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब हालिया महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान बयानबाजी में तल्खियां देखी गई थी। इस चुनाव में महाविकास अघाड़ी (एमवीए) को करारी हार का सामना करना पड़ा।

- Advertisement -
See also  मतदान से 14 घंटे पहले कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र
Share This Article