AAJ24

[state_mirror_header]

राज्यसभा में शाह बोले- लोकतंत्र पाताल तक गहरा:इसने कई तानाशाहों का अहंकार-गुमान चूर-चूर किया

Aaj 24
By Aaj 24

दिल्ली , राज्यसभा में संविधान पर चर्चा में गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा, ‘देश में लोकतंत्र की जड़ें पाताल तक गहरी हैं। इसने अनेक तानाशाहों के अहंकार-गुमान को चूर-चूर किया है। जो कहते थे भारत आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर नहीं हो पाएंगे, हम आज दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। यह हम सबके लिए गौरव लेने का पल है। संकल्प लेने का पल है।’

- Advertisement -

शाह ने कहा, ‘संविधान के दोनों सदन में चर्चा हुई है। वो हमारे किशोरों के लिए युवाओं के लिए है। आने वाले समय में सदन में बैठकर देश के भविष्य का फैसला करने वालों के लिए महत्वपूर्ण होगी। यह भी तय होगा, जब जब जनता ने जिस पार्टी को शासन दिया, उसने संविधान का सम्मान किया या नहीं।’

- Advertisement -
See also  मोदी बोले-हार के डर से आपदा वाले घोषणाएं कर रहे
Share This Article