Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर सरगुजा पुलिस का ‘एकता वृक्ष अभियान’, जिलेभर में हुआ वृहद वृक्षारोपण

Priyanshu Ranjan

थाना-चौकी परिसरों और पुलिस लाइन में लगाए गए फलदार एवं छायादार पौधे, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकता का दिया संदेश,

अंबिकापुर, 8 जुलाई। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर सरगुजा पुलिस ने जिलेभर में ‘एकता वृक्ष अभियान’ के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में सभी थाना एवं चौकी परिसरों तथा पुलिस लाइन में अधिकारियों और जवानों ने विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

- Advertisement -

अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, प्रदूषण नियंत्रण में योगदान देना तथा पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास एवं एकता के संबंधों को और मजबूत करना भी रहा।

- Advertisement -

डीआईजी एवं एसएसपी के निर्देशानुसार सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में एक साथ वृक्षारोपण अभियान चलाया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और लगाए गए पौधों की जिम्मेदारीपूर्वक देखभाल करने की अपील की। उनका कहना था कि समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा मिल सकती है और जलवायु परिवर्तन तथा ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों का प्रभाव कम करने में भी मदद मिलेगी।

सरगुजा पुलिस का यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक एकता और सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

See also  अंबिकापुर में स्टंट करने वालों पर कार्रवाई, 8 चारपहिया वाहन जप्त...
Share This Article