Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

सैफ अली खान पर घर में घुसकर हमला

Aaj 24
By Aaj 24

सैफ अली  मुंबई।’ बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला करने वाले संदिग्ध शख्स की पहली तस्वीर सामने आई है। वह रात ढाई बजे छठी फ्लोर पर नीचे उतरता दिखा।

- Advertisement -

एक्टर पर उनके घर में घुसकर चाकू से हमला किया था। घटना मुंबई के खार स्थित गुरु शरण अपार्टमेंट के 12वें फ्लोर पर बुधवार देर रात करीब 2.30 बजे हुई।

- Advertisement -

सैफ अली पर हमला, चाकू के 6 जख्म:सर्जरी की गई; दावा- हमलावर चोरी के इरादे से घर में घुसा था

इस हमले में एक्टर को गले, पीठ, हाथ और सिर समेत 6 जगह चाकू लगा था। घायल सैफ को रात में ही लीलावती हॉस्पिटल ले जाया गया था।

लीलावती अस्पताल के COO डॉ. नीरज उत्तमानी ने बताया कि सैफ की रीढ़ की हड्डी में चाकू का टुकड़ा फंसा था और फ्लूड भी लीक हो रहा था। सर्जरी करके इसे निकाला गया है।

एक्टर के बाएं हाथ पर दो गहरे घाव थे और गर्दन पर भी गहरी चोट थी। इनकी प्लास्टिक सर्जरी की गई है। अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

See also  जस्टिस बेला त्रिवेदी की विदाई पर सुप्रीम कोर्ट में तनाव: CJI ने SCBA के फैसले की निंदा की
Share This Article