Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

JNU में ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की स्क्रीनिंग के दौरान बवाल

Aaj 24
By Aaj 24

दिल्ली , की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की स्क्रीनिंग के दौरान बवाल हो गया। ABVP ने इस फिल्म की स्क्रीनिंग रखी थी।  इस दौरान कुछ छात्रों ने पथराव किया।उन्होंने यूनिवर्सिटी में लगाए गए फिल्म के पोस्टर फाड़ दिए।

- Advertisement -

एक छात्र ने बताया कि यह फिल्म एक तरफा कहानी दिखती है। इसमें ये दिखाया गया है कि गोधरा कांड के बाद क्या हुआ, लेकिन ये नहीं दिखाया गया है कि पहले क्या हुआ था, जिसकी वजह से गोधरा जैसा हादसा हुआ।

- Advertisement -

दरअसल ये फिल्म 2002 के गोधरा कांड और उसके बाद हुए गुजरात दंगों पर आधारित है। जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त नरेंद्र मोदी गुजरात के CM थे। मोदी पर यह आरोप भी लगे कि उन्होंने दंगों को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। हालांकि बाद में उन्हें क्लीन चिट दे दी गई थी।

See also  चीन का ब्रह्मपुत्र पर सबसे बड़ा बांध बनाने का ऐलान, धरती की स्‍पीड धीमी करने वाले थ्री जॉर्ज से भी ज्‍यादा शक्तिशाली, भारत को खतरा
Share This Article