Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान: MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची (Merit List) में दर्ज कराया अपना नाम।

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम, 25 मार्च विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन द्वारा घोषित वार्षिक परीक्षा परिणामों की प्रावीण्य सूची (Merit List) में रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज, रतलाम के विद्यार्थियों ने एक बार फिर संस्थान का नाम रौशन किया है विश्वविद्यालय द्वारा जारी सत्र 2025 की मेरिट सूची में संस्थान के कुल विद्यार्थियों ने टॉप-15 में अपनी जगह बनाई है।

- Advertisement -

संस्थान की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रबंधन ने बताया कि एमबीए, बीबीए और बीसीए जैसे प्रमुख पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों ने कड़े परिश्रम से विश्वविद्यालय स्तर पर श्रेष्ठ स्थान प्राप्त किए हैं।

पाठ्यक्रमवार मेरिट सूची इस प्रकार है

एम.बी.ए. (MBA) चतुर्थ सेमेस्टर

कु. प्रांजल गौतमी पिता कैलाश चंद्र गौतमी– विश्वविद्यालय में 8वां स्थान (76.81%)

कु. चंचल पाटीदार पिता हिम्मत पाटीदार–विश्वविद्यालय में 12वां स्थान (75.71%)

कु. मोना पाटीदार पिता सुरेश चंद्र पाटीदार –विश्वविद्यालय में 14वां स्थान (75.33%)

बी.सी.ए. (BCA) तृतीय वर्ष

कु. खुशी पंवार पिता अजय पंवार – विश्वविद्यालय में 6ठा स्थान (8.55 अंक)

कु. प्राची सुथार पिता मुकेश सुथार -विश्वविद्यालय में 13वां स्थान (8.38 अंक)

बी.बी.ए. (BBA) तृतीय वर्ष

कु. लितिका चेलानी पिता अशोक चेलानी – विश्वविद्यालय में 5वां स्थान (8.45 अंक)

कु. नंदिनी नकवाल पिता सोनू नकवाल –विश्वविद्यालय में 6ठा स्थान (8.42 अंक)

कु. राशी खरे पिता कपिल खरे –विश्वविद्यालय में 8वां स्थान (8.38 अंक)

कु. कशिश दिया पिता दिलीप दिया–विश्वविद्यालय में 9वां स्थान (8.37 अंक)

कु. नबीहा खान पिता रियाज खान–विश्वविद्यालय में 12वां स्थान (8.32 अंक)

विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया ने सभी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों और प्राध्यापकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि “विद्यार्थियों का यह प्रदर्शन उनकी मेहनत और संस्थान के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। रॉयल कॉलेज सदैव अपने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।”संस्था के निदेशक एवं समस्त स्टाफ ने भी मेरिट में स्थान प्राप्त विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

See also  जिला स्तरीय मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण 2025 में रामानुजनगर विकासखंड के तीन शिक्षकों को ‘शिक्षादूत’ और एक शिक्षक को ‘शिक्षा श्री’ पुरस्कार से किया गया सम्मानित,
Share This Article