Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम की गुंडागर्दी बेखौफ ; कल रात दो बत्ती चौराहे पर 17 वर्षीय नाबालिक की हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम, 06 जून। स्टेशन रोड थाना क्षैत्र अंतर्गत गुरुवार शुक्रवार दरमियानी रात लगभग 1:30 बजे दो बत्ती चौराहे पर एक नाबालिग की दो जीबी जीबी युवकों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के रतलाम दौरे के पहले ही सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने दो आरोपियों रात को गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या का कारण प्रेम प्रसंग माना जा रहा है।

- Advertisement -

कंट्रोल रूम पर हुई प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने पत्रकारों को बताया कि अजय पितानंद किशोर मकवाना निवासी नयागांव टेंकर रोड द्वारा सूचना दी गई कि नयागांव टैंकर रोड निवासी विशाल ररोतिया (17) पिता दिनेश ररोतिया नामक नाबालिग की हत्या की गई है। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया।

ई रिक्शा चलाता है मृतक विशाल

मृतक विशाल ई रिक्शा चलाता है। रात को उसके दोस्त चाय पिलाने का बोलकर ले गए थे और दो बत्ती चौराहे पर लड़की से बात करने को लेकर विवाद हुआ। देवेंद्र और अभय ने विशाल पर चाकुओं से अनेक वार करते हुए मौत के घाट उतार दिया।

रात को ही गिरफ्त में आ गए दोनों आरोपी
पुलिस रात को ही सक्रिय हुई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्या के दो आरोपी देवेंद्र उर्फ कालू (21) पिता मोहनलाल मालवीय नयागांव भवानी नगर रतलाम तथा अभय राजपुरोहित (21) पिता अजय राजपुरोहित नयागांव साईं मंदिर के पीछे को गिरफ्तार किया है।

See also  भटगांव क्षेत्र के लक्ष्मीपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौके पर व दूसरे युवक की अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
Share This Article