AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम के चांदनी चौक बंदूक दुकान धमाका :घायल दुकानदार यूसुफ अली की इंदौर में मौत,तीन का इलाज जारी,हालत गंभीर

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

- Advertisement -

रतलाम, 28 जनवरी। शहर के चांदनी चौक क्षेत्र में स्थित एक बंदूक दुकान में विस्फोट में घायल हुए चार लोगों में से दुकान के मालिक की इंदौर उपचार के दौरान मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों का इंदौर में उपचार किया जा रहा है ब्लास्ट की घटना के बाद प्रशासन ने दुकान को सील कर दिया था। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

उल्लेखनीय है कि 26 जनवरी को दोपहर में चांदनी चौक स्थित बन्दूक दुकान में वेल्डिंग के दौरान अचानक विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज सुनकर दुकान में मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे थे। हादसे से गंभीर घायल हुए लोग बदहवास होकर सड़क पर दौड़ते नजर आए।

मंगलवार रात को हुआ निधन

मिली जानकारी के अनुसार धमाके में गंभीर रूप से घायल दुकानदार यूसुफ अली (58) की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें इंदौर रेफर किया गया था, जहां मंगलवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया

हादसे में गम्भीर घायल नाजिम (32), शेख रफीकुद्दीन (35) और ग्राहक संदीप पिता शंकर पाटीदार (35) का इंदौर में उपचार चल रहा है। घटना के बाद दुकान को सील कर दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

See also  न्यायधानी में फूटा पाइप लाइन बाजार के दुकानों में घुसा पानी
Share This Article